Breaking News
Kashi Ki Aawaz | भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत, सवेरा कंपाउंड में दिखा उत्साह।
सोनभद्र

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत, सवेरा कंपाउंड में दिखा उत्साह।

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत, सवेरा कंपाउंड में दिखा उत्साह।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई सोनभद्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज स्थित सवेरा कंपाउंड में नगर कमेटी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ नई टीम का अभिनंदन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें कई नए चेहरों को अवसर दिया गया है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नई कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री और 8 जिला मंत्री बनाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में शंभूनारायण सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्रा, सरजू बैसवार और अजीत रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अशोक कुमार मौर्य, संतोष कुमार शुक्ला और शारदा खरवार को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री पद पर प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह (बबलू), सुषमा गोंड़ और मणिकर्णिका कोल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आकाश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष, अमित गोयल को सह कोषाध्यक्ष, कैलास त्रिपाठी को जिला कार्यालय प्रभारी तथा बलराम सोनी को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है। रजनीश रघुवंशी को जिला मीडिया प्रभारी और अमन मौर्य को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया एवं आईटी प्रबंधन के लिए मनोज सिंह को जिला संयोजक (सोशल), लवकुश केशरी को जिला संयोजक (आईटी) तथा विवेक सिंह तोमर को सह संयोजक (आईटी/सोशल) नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन का भी विशेष ध्यान रखते हुए 17 विभिन्न जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही जयप्रकाश चतुर्वेदी, रामशकल, नरेन्द्र कुशवाहा, रुबी प्रसाद, तिरथराज, अरुण प्रताप सिंह, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, रामलखन सिंह, नागेश्वर पाण्डेय, डॉ. गोपाल सिंह और देवेन्द्र पटेल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि 62 जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है। स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नई टीम संगठन को नई दिशा और गति देगी तथा आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.