Breaking News
Kashi Ki Aawaz | डीडीयू मंडल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेल बजट की जानकारी साझा
चंदौली

डीडीयू मंडल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेल बजट की जानकारी साझा

डीडीयू मंडल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेल बजट की जानकारी साझा
यूपी को रिकॉर्ड ₹20,012 करोड़, वाराणसी–सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

अमृत भारत योजना के तहत डीडीयू मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्निर्माण को मिलेगी गति

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली।पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल मंडल में सोमवार  को रेल परियोजनाओं के विकास और केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क के विकास पर तेज़ी से काम चल रहा है और बजट के माध्यम से इसे और मजबूती दी गई है। रेल मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय रेल को ₹2,78,000 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन किया गया है। इस बजट से रेल संरक्षा, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश को रिकॉर्ड ₹20,012 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो कांग्रेस शासनकाल की तुलना में लगभग 12 गुना अधिक है।
प्रदेश में इस समय ₹92 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी के बीच दो नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में रेल ट्रैक का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को सुखद और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेल मंत्री ने बताया कि बिहार के लिए ₹10,389 करोड़ तथा झारखंड के लिए ₹7,536 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं वाराणसी से सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर से पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। अमृत भारत योजना से बदलेगा डीडीयू मंडल का स्वरूप इस अवसर पर डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि मंडल को प्राप्त होने वाले बजट आवंटन से रेल विकास को उल्लेखनीय बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी। डीआरएम ने बताया कि
गया जंक्शन का बड़े पैमाने पर पुनर्विकास किया जाएगा।
इसके अलावा चंदौली मझवार, दुर्गावती, कुदरा, भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गुरारू, बिक्रमगंज, पीरो, नबी नगर, जपला, मोहम्मदगंज और हैदर नगर स्टेशनों पर विकास कार्य किए जाएंगे। मंडल में आधुनिक सिगनलिंग प्रणाली, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग, टक्कर रोधी कवच सिस्टम, ट्रैक नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा क्षमता वृद्धि के कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से डीडीयू मंडल को उन्नत रेल प्रणाली और बेहतर यात्री सुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ने में सहूलियत मिलेगी। प्रेस वार्ता में ये अधिकारी रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) सूरज कुमार, डीसीएम विश्वनाथ सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.