Breaking News
Kashi Ki Aawaz | डीडीयू मंडल रेल अस्पताल में दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न, 691 लाभार्थियों ने उठाया लाभ
चंदौली

डीडीयू मंडल रेल अस्पताल में दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न, 691 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

डीडीयू मंडल रेल अस्पताल में दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न, 691 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर के मार्गदर्शन में पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल अस्पताल, डीडीयू में रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए 18 व 19 फरवरी 2026 को दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिवस 337 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जबकि द्वितीय दिवस 354 लाभार्थियों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। इस प्रकार कुल 691 रेलकर्मियों और उनके परिजनों ने शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का आयोजन रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, उपवास एवं भोजन उपरांत रक्त शर्करा जाँच, संपूर्ण रक्त गणना, आवश्यकतानुसार ईसीजी, छाती का एक्स-रे, इकोकार्डियोग्राफी, नेत्र परीक्षण, महिलाओं हेतु स्त्री रोग संबंधी जाँच तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में आए लाभार्थियों को जलपान सामग्री का भी वितरण किया गया। दोनों दिन बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों व उनके आश्रित परिवारजनों ने शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना, रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा स्मिता सिंह, सचिव शालिनी भूषण, कोषाध्यक्ष प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव वैष्णवी, मीता नारी, स्कूल सचिव श्रीमती दीपिका, सोमा चटर्जी, आरती सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.