Breaking News
Kashi Ki Aawaz | इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद, 4 अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार।
चंदौली

इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद, 4 अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार।

इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद, 4 अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। जनपद में गौतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वध के लिए पैदल हांककर बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंशों को बरामद किया और 4 अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में 18 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खझरा पहाड़ी, ग्राम खझरा के पास घेराबंदी कर 10 गोवंशों को पैदल हांककर बिहार ले जा रहे चार शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दशरथ राम (58) पुत्र स्व. लालू राम, निवासी ढेडुआ थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार; संजय पांडेय (45) पुत्र संकठा पांडेय, निवासी ढेडुआ थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार; मारकण्डेय धोबी (50) पुत्र सदीक, निवासी ढेडुआ थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार; और दूलारे पासवान (40) पुत्र रामगती पासवान, निवासी भरारी थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।बरामदगी में 10 गोवंश शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव और कांस्टेबल दुर्गविजय वर्मा शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौतस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.