Breaking News
Kashi Ki Aawaz | इलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर प्रयागराज का रहने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे दर्ज
चंदौली

इलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर प्रयागराज का रहने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे दर्ज

इलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर
प्रयागराज का रहने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे दर्ज

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। इलिया थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौ-तस्करी के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 24 वर्षीय छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव है, जो प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौ-तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बनारसिया माइनर इलाके से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयों से अपराधियों में भय का माहौल है। आगे भी वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.