Breaking News
Kashi Ki Aawaz | केंद्र का बजट औद्योगिक हित में सराहनीय, निवेश को देगा मजबूती डीएस मिश्रा
चंदौली

केंद्र का बजट औद्योगिक हित में सराहनीय, निवेश को देगा मजबूती डीएस मिश्रा

केंद्र का बजट औद्योगिक हित में सराहनीय, निवेश को देगा मजबूती : डीएस मिश्रा

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जिले में स्थित पूर्वांचल के एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को औद्योगिक हित में संतुलित और दूरदर्शी बताया।
रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह बजट उद्योगों के लिए स्थिरता प्रदान करने वाला है, जिससे आने वाले समय में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार की नीतिगत स्थिरता साफ झलकती है, जो उद्योग जगत के लिए भरोसे का संकेत है।
उन्होंने विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र पर दिए गए फोकस की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने पर्यटन, उद्योग, खनिज, एमएसएमई, यातायात और रेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे देश के संतुलित विकास को गति मिलेगी।
डीएस मिश्रा ने कहा कि बजट को देखकर यह स्पष्ट होता है कि सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। आयकर की दरों को स्थिर रखे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे सरकार के आत्मविश्वास और आर्थिक प्रबंधन की मजबूती भी झलकती है।
बयान :
“केंद्र सरकार का यह बजट औद्योगिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नीतिगत स्थिरता, निवेश को प्रोत्साहन और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में यह बजट एक मजबूत कदम है।”
— डीएस मिश्रा, अध्यक्ष, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, जनपद चंदौली

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.