Breaking News
Kashi Ki Aawaz | मानकविहीन सड़क मरम्मत पर भड़का लोगों का गुस्सा, सदलपुरा–कुछमन स्टेशन मार्ग को लेकर PWD को चेतावनी
चंदौली

मानकविहीन सड़क मरम्मत पर भड़का लोगों का गुस्सा, सदलपुरा–कुछमन स्टेशन मार्ग को लेकर PWD को चेतावनी

मानकविहीन सड़क मरम्मत पर भड़का लोगों का गुस्सा, सदलपुरा–कुछमन स्टेशन मार्ग को लेकर PWD को चेतावनी

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

सदलपुरा गांव से कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य को लेकर क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति बन गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से ठेकेदार के माध्यम से सड़क की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है और केवल खानापूर्ति की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मुख्य मार्ग पिछले करीब दो दशकों से गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल स्थिति में था। क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कराया, जिससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि सड़क की स्थिति सुधरेगी। लेकिन आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मात्र आधा इंच गिट्टी डालकर लीपापोती की जा रही है। न तो सड़क पर मानक के अनुसार अलकतरा डाला जा रहा है और न ही केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में डाली गई गिट्टियां भी उखड़कर किनारे जमा हो रही हैं, जिससे आशंका है कि कुछ ही दिनों में सड़क की हालत फिर पहले जैसी हो जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र के केदार यादव, जितेंद्र सिंह, संजय चौहान, केदार चौहान, महेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं कराया गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.