नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट्स में चंदौली का परचम, खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक
अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली।लखनऊ के एसएनआई स्पोर्ट्स सेंटर में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित तृतीय राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में चंदौली के 13 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव तथा एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुमार नन्दजी ने कोच के साथ-साथ जज की भूमिका भी निभाई।
सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन
कान्हा – फाइट में सिल्वर, काता में ब्रॉन्ज
आयुष यादव – फाइट में ब्रॉन्ज
नूरहसन – फाइट में सिल्वर, काता में ब्रॉन्ज
आर्या सिंह – फाइट में ब्रॉन्ज, काता में ब्रॉन्ज
अंजली दुबे – फाइट व काता दोनों में सिल्वर
किमैरा शर्मा – फाइट व काता दोनों में ब्रॉन्ज
अजमत अली – फाइट व काता दोनों में ब्रॉन्ज
दिव्यांश मिश्रा – फाइट में ब्रॉन्ज
सूर्यांश श्रीवास्तव – फाइट में ब्रॉन्ज
जूनियर वर्ग
ईशान यादव – फाइट में सिल्वर, काता में ब्रॉन्ज
सीनियर वर्ग
सूरज कुमार – फाइट में ब्रॉन्ज
लवली मौर्या – फाइट में गोल्ड
शालिनी जायसवाल – फाइट व काता दोनों में सिल्वर
प्रतियोगिता में चंदौली टीम के दमदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 7 पदक जीतकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है।
Leave Comments
Login to leave a comment.