Breaking News
Kashi Ki Aawaz | पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में काव्यकृति “मैं कौन हूँ” का भव्य लोकार्पण, साहित्यिक महोत्सव में जुटी विशिष्ट हस्तियां
चंदौली

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में काव्यकृति “मैं कौन हूँ” का भव्य लोकार्पण, साहित्यिक महोत्सव में जुटी विशिष्ट हस्तियां

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में काव्यकृति “मैं कौन हूँ” का भव्य लोकार्पण, साहित्यिक महोत्सव में जुटी विशिष्ट हस्तियां

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित एक निजी होटल में कुलदीप कुमार की काव्यकृति “मैं कौन हूँ” का भव्य लोकार्पण समारोह दो सत्रों में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आप की उपस्थिति बतौर मुख्य वक्ता रही, जबकि द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता का दायित्व भी आपने कुशलतापूर्वक निभाया। इस साहित्यिक आयोजन के संयोजक जनपद के राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना चुके युवा गीतकार व शायर डॉ. सुरेश कुमार अकेला रहे, जिनकी सशक्त संयोजन क्षमता के कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा। मंच पर देश के प्रख्यात ललित निबंधकार डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, साहित्यकार एवं सामाजिक संस्था चेतना मंच के अध्यक्ष तथा सीपीएस ग्रुप के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा, सामाजिक चिंतक-विचारक, साहित्यकार व फ़िल्म अभिनेता डॉ. भारत भूषण, काव्य मंजूषा–चंदौली के राम नगीना सिंह, रेलवे चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अभिषेक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में जनपद के चर्चित कवि और शायरों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए। इस सत्र में प्रमुख रूप से सुहेल उस्मानी, रौशन मुगलसरायवी, रीना तिवारी, डॉ. सुरेश अकेला सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य की अविरल धारा बहाते हुए शेरो-शायरी की शम्मा जलाए रखी और श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
लंबे समय बाद नगर में आयोजित इस मुकम्मल साहित्यिक महोत्सव में नगर के प्रमुख समाजसेवी, उद्योगपति, व्यापारी, साहित्यप्रेमी रेलकर्मी, मीडिया जगत के प्रतिनिधि तथा चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता ने नगर के साहित्यिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की और साहित्यप्रेमियों के बीच इसे ऐतिहासिक आयोजन के रूप में याद किया जाएगा।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.