Breaking News
Kashi Ki Aawaz | प्रयागराज का छात्र स्केटिंग से पटना रवाना, खान सर से मिलने की यात्रा पर निकला अभिनव तिवारी
चंदौली

प्रयागराज का छात्र स्केटिंग से पटना रवाना, खान सर से मिलने की यात्रा पर निकला अभिनव तिवारी

प्रयागराज का छात्र स्केटिंग से पटना रवाना, खान सर से मिलने की यात्रा पर निकला अभिनव तिवारी

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली - प्रयागराज का एक छात्र स्केटिंग के जरिए बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर से मिलने की यात्रा पर निकला है। यह अनोखी यात्रा चंदौली जिले के नियमताबाद स्थित नेशनल हाईवे से होकर गुजर रही है, जहां छात्र ने अपने सफर और उद्देश्य की जानकारी दी।प्रयागराज निवासी अभिनव तिवारी 3 फरवरी को स्केटिंग यात्रा पर अपने घर से निकले थे। उनका लक्ष्य बिहार की राजधानी पटना पहुंचकर मशहूर शिक्षाविद् खान सर से मुलाकात करना है। अभिनव ने बताया कि खान सर समाज के हर वर्ग के विद्यार्थियों की मदद करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है।स्केटिंग करते हुए अभिनव तिवारी लगभग 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर चंदौली जिले के गंजख्वाजा गांव स्थित नेशनल हाईवे तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में कई जगह सड़कें खराब हैं, ऐसे में मजबूरी में स्केटिंग उतारकर पैदल भी चलना पड़ता है। बावजूद इसके उनका उत्साह कम नहीं हुआ है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।अभिनव ने यह भी बताया कि दिनभर यात्रा करने के बाद जब देर शाम हो जाती है तो वे किसी मंदिर या पेट्रोल पंप पर रुककर खुद खाना बनाते हैं और वहीं आराम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका हौसला बुलंद है। उन्होंने बताया कि वे अपने इस सफर को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही खान सर से मिल पाएंगे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.