संत गुरु रविदास जी की जयंती पर सपा कार्यालय मुगलसराय में श्रद्धापूर्वक नमन
अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय।समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में संत शिरोमणि, महान समाज सुधारक और मानवता के प्रतीक संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव ने कहा कि “संत गुरु रविदास जी ने समाज को यह अमर संदेश दिया कि इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसा विचार आज भी समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे की राह दिखाता है।”उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया तथा यह सिद्ध किया कि हर मानव समान है। उनका संपूर्ण जीवन मानवता, भक्ति और सामाजिक समरसता की सच्ची मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।पूर्व सांसद ने संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करते हैं।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, सियाराम यादव, रोहित यादव, मनीष यादव, रामनाथ यादव और परमेश्वर यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Leave Comments
Login to leave a comment.