Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सैयदराजा पुलिस ने 25.92 लीटर अवैध शराब पकड़ी।
चंदौली

सैयदराजा पुलिस ने 25.92 लीटर अवैध शराब पकड़ी।

सैयदराजा पुलिस ने 25.92 लीटर अवैध शराब पकड़ी।

एक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में; मोटरसाइकिल भी जब्त

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली ।सैयदराजा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 25.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

28 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:05 बजे मुखबिर की सूचना पर बरठी कमरौर रेलवे लाइन के पास चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की गई। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सैयदराजा में मु.अ.सं.-69 के तहत उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित शाह (19 वर्ष) पुत्र संजय शाह के रूप में हुई है, जो ग्राम छाता, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर, बिहार का निवासी है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।

बरामद सामानों में 03 पेटी अवैध 08 पीएम अंग्रेजी शराब (कुल 25.92 लीटर), एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रंग काला, नंबर BR 45 R 7937) और दो ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल फोन शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रामकुमार दूबे, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन मो. हुमायूं, कांस्टेबल शंकर राम और कांस्टेबल गुंजन तिवारी शामिल थे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.