Breaking News
Kashi Ki Aawaz | शबे-ए-बरात पर रूहानियत में डूबा दुल्हीपुर, मजार व मस्जिदों में विशेष इबादत
चंदौली

शबे-ए-बरात पर रूहानियत में डूबा दुल्हीपुर, मजार व मस्जिदों में विशेष इबादत

शबे-ए-बरात पर रूहानियत में डूबा दुल्हीपुर, मजार व मस्जिदों में विशेष इबादत

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

दुल्हीपुर क्षेत्र में शबे-ए-बरात के पाक मौके पर धार्मिक आस्था और रूहानियत का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। इलाके की मजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया, जबकि मस्जिदों में विशेष इबादत का आयोजन हुआ। रात भर मुस्लिम समाज के लोगों ने कुरआन की तिलावत, नफ़्ल नमाज़ और दुआओं के ज़रिये अपने मरहूमों की मग़फिरत की दुआ मांगी। मजार पर चराग़ां किया गया और फातिहा पढ़ी गई। पूरा माहौल रूहानियत से सराबोर रहा और हर ओर अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं गूंजती रहीं। शबे-ए-बरात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। सीओ को सड़क पर देखकर इंस्पेक्टर समेत पूरा पुलिस बल भी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटा रहा। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए हर चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएससी फोर्स के साथ-साथ सीओ कार्यालय के सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे नगर में पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शबे-ए-बरात का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिससे प्रशासनिक सतर्कता और सामाजिक सौहार्द का स्पष्ट संदेश गया।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.