Breaking News
Kashi Ki Aawaz | दिनदहाड़े व्यापारी की निजी संपत्ति पर हमला, बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ी; स्टाफ से मारपीट का आरोप
चंदौली

दिनदहाड़े व्यापारी की निजी संपत्ति पर हमला, बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ी; स्टाफ से मारपीट का आरोप

दिनदहाड़े व्यापारी की निजी संपत्ति पर हमला, बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ी; स्टाफ से मारपीट का आरोप

अशोक कुमार जायसवाल

अलीनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी एवं समाजसेवी सुभाष तुलस्यान की निजी संपत्ति पर कुछ मनबढ़ों ने दिनदहाड़े जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने बाउंड्रीवाल पर लगी लोहे की रेलिंग उखाड़ दी और मौके पर मौजूद स्टाफ व मजदूरों के साथ मारपीट की।पीड़ित व्यापारी सुभाष तुलस्यान ने मामले की सूचना अलीनगर थाने को दी है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में चार लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
व्यापारी का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करना चाहते थे। रुपये न देने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.