Breaking News
Kashi Ki Aawaz | धानापुर में तीन माह से व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दी सूचना आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, बेटी की शादी को लेकर बढ़ी चिंता
चंदौली

धानापुर में तीन माह से व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दी सूचना आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, बेटी की शादी को लेकर बढ़ी चिंता

धानापुर में तीन माह से व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दी सूचना
आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, बेटी की शादी को लेकर बढ़ी चिंता

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के तीन महीने से लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम सभा कवलपुरा, पोस्ट तोरवा निवासी राम दुलारे राम (उम्र लगभग 55 वर्ष) बीते तीन माह पूर्व बिना बताए घर से निकल गए थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। लापता व्यक्ति की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि राम दुलारे राम संभवतः किसी पारिवारिक नाराजगी के चलते घर छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अंततः थक-हारकर परिजनों ने 20 जनवरी 2026 को धानापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। इस संबंध में धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेदी लाल सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी जानकारी मिलते ही परिजनों को तत्काल अवगत कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार, राम दुलारे राम की लंबाई लगभग 5 फुट 5 इंच है। घर से निकलते समय उन्होंने सफेद पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी थी। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा हैं। पिता के लापता होने से पूरे परिवार में चिंता का माहौल है। सरस्वती देवी ने बताया कि पति के अचानक गायब हो जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। घर में कमाई का कोई साधन नहीं बचा है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ बेटी की शादी की चिंता भी सता रही है। पीड़िता ने प्रशासन से पति की जल्द से जल्द तलाश कर परिवार को राहत दिलाने की मांग की है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.